-कालपी-महेवा के लिए अलग-अलग सप्लाई व्यवस्था शुरू, सुधार की उम्मीद
कालपी(जालौन)। हाईटेंशन लाइन निर्माण कार्य के चलते रविवार को कालपी क्षेत्र में दो घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग के अनुसार सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा।
अधिशासी अभियंता द्वितीय उरई इंजी. महेंद्र नाथ भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले 132 केवी सरसेला विद्युत केंद्र से निकलने वाली 33 केवी लाइन के माध्यम से कालपी और महेवा दोनों उपकेंद्रों को संयुक्त रूप से सप्लाई दी जाती थी। अब महेवा के लिए नई 33 केवी हाईटेंशन लाइन तैयार होने के बाद दोनों उपकेंद्रों को अलग-अलग विद्युत आपूर्ति से जोड़ दिया गया है। इससे भविष्य में आपूर्ति व्यवस्था अधिक सुचारु रहने की संभावना है। वहीं विद्युत उपखंड अधिकारी धर्मेंद्र सचान ने बताया कि ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर फेस-2 योजना के तहत 220 केवी डकोर-महेवा (400) लाइन का निर्माण कार्य जारी है। इसी कार्य के अंतर्गत ग्राम उसरगांव रोड के पास लाइन क्रॉसिंग के दौरान स्ट्रिंगिंग कार्य किया जाना है, जिसके लिए 33 केवी लाइन का शटडाउन आवश्यक है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें। विभाग के अनुसार इस बार केवल दो घंटे के लिए ही बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी, जबकि पूर्व में आगजनी की घटना के चलते लंबे समय तक बाधा उत्पन्न हो गई थी।
फोटो परिचय-विद्युत व्यवस्था की जानकारी देते एसडीओ धर्मेंद्र सिंह सचान।
Post a Comment