पत्रकारों की सुरक्षा गारंटी कानून सहित 10 सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा


उरई(जालौन)। भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम आसरे त्रिवेदी के नेतृत्व में पत्रकारों के हितों एवं सुरक्षा गारंटी कानून से जुड़े विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति  को 10 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया।
प्रेषित ज्ञापन में पत्रकारों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की मांग की गई है। इसमें कहा गया है कि वर्तमान समय में पत्रकारों को कई प्रकार की कठिनाइयों और खतरों का सामना करना पड़ता है, जिससे स्वतंत्र एवं निष्पक्ष पत्रकारिता प्रभावित होती है। इसलिए पत्रकार सुरक्षा हेतु सख्त कानून बनाए जाने की आवश्यकता है।
इसके अतिरिक्त ज्ञापन में कई महत्वपूर्ण मांगें शामिल की गई हैं। जिनमें पत्रकारों के लिए टोल टैक्स फ्री व्यवस्था लागू करना, पत्रकारों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करना, स्वास्थ्य सुविधाओं में विशेष छूट देना तथा बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराना, एवं श्रमजीवी पत्रकारों को कम से कम तीस हजार रूपए प्रति माह देने सहित प्रमुख मांगें शामिल हैं।
राम आसरे त्रिवेदी पत्रकार राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सरकार से मांग की कि पत्रकारों के हित में ठोस कदम उठाए जाएं, ताकि वे निर्भीक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर सकें।
जिलाधिकारी जालौन ने ज्ञापन को महामहिम राष्ट्रपति महोदया तक भेजने का आश्वासन दिया और कहा कि प्रशासन पत्रकारों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।
इस अवसर पर परिषद के अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय पत्रकार भी उपस्थित रहे, जिन्होंने पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुटता दिखाई।इस मौके पर भारतीय पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीयु उपाध्यक्ष विष्णु बल्लभ चंसौलिया, दैनिक स्वतंत्र भारत के जिला संवाददाता सुरेश खरकया, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय सचिव लालता प्रसाद यादव सैदनगर वाले,वृजेश उदैनिया जालौन, रामकेश साहू जालौन, अमरनाथ शर्मा माधौगढ़, हरिश्चंद्र दीक्षित कालपी,देवेश चौरसिया राष्ट्रीय सचिव, प्रदीप सिंह खांगर, जिला महामंत्री, राघवेन्द्र शर्मा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी,, विकास कुमार, सलिल तिवारी राष्ट्रीय सचिव, गोविन्द सिंह दाऊ वरिष्ठ पत्रकार,राष्ट्रीय सचिव मंजर हक ,के.के. श्रीवास्तव आदि पत्रकार बंधु मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post