-शोभायात्रा में खुलेआम फरसा तलवार लहराकर अपने शौर्य का प्रदर्शन भक्तों ने
(स्वतंत्र घोष ब्यूरो)
उरई(जालौन)। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई जनपद जालौन में आज दिन में 12 बजे श्री राम जी का जन्म धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डेश्वर द्वारा महाआरती की गई। श्री राम जी के जन्मोत्सव पर श्रीमती गरिमा पाठक संगीत पार्टी एवं भक्त गणों द्वारा भजन कीर्तन एवं बुन्देली गीतों व बधाई गीतों की धूम रही।गोले भी दागे गए। शोभायात्रा में सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डेश्वर शोभा यात्रा में अपने घोड़ों के रथ पर सवार होकर चल रहे थे। उनके बजरंग दल, विहिप,शिवसेना के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा भक्त गणों की भारी भीड़ शोभायात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। भक्त गणों द्वारा जय श्री राम के नारों की जय-जय कार कर रहे थे।

इस अवसर पर सैकड़ों भक्त गणों ने भाग लिया। जिनमें कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, अशोक दुबे लम्बरदार उकासा वाले,शिवआसरे त्रिवेदी, उर्विजा दीक्षित जिलाध्यक्ष भाजपा, गौरीशंकर वर्मा सदर विधायक ,रेखा वर्मा वरिष्ठ नेता भाजपा,अग्निवेश चतुर्वेदी जिला महामंत्री भाजपा, डा.कमलेश त्रिवेदी वरिष्ठ पुजारी, आकाश त्रिवेदी महाराज सभासद, दिवाकर शास्त्री,प्रभात त्रिवेदी, प्रवीण त्रिवेदी,प्रबल त्रिवेदी,गोलू तिवारी,जीतू महाराज,तन्नू मिश्रा,पं.राम प्रकाश शास्त्री, प्रशांत त्रिवेदी,डा.संतोष खरया,डा.नबाब सिंह जादौन वरिष्ठ नेता भाजपा आदि शामिल रहे।
अपराह्न 3 बजे मन्दिर परिसर से विशाल शोभायात्रा निकाली गई।जो मन्दिर से निकल कर कोंच बस स्टैंड,माहिल तालाब, घंटाघर, मच्छर चौराहा, अम्बेडकर चौराहे से जिला परिषद, जेल रोड होती हुई वापस सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर में आकर विसर्जित हो गई। शोभायात्रा में शामिल भक्तों ने खुलेआम फरसा तलवार लहराकर अपने शौर्य का प्रदर्शन किया जो उत्तेजक नारे भी लगा रहे थे। इस अवसर पर भारी तादाद में पुलिस बल एवं बस स्टैंड पुलिस चौकी प्रभारी अभिलाष मिश्रा व कोतवाली उरई का पुलिस बल तैनात रहा। शोभायात्रा में भी भारी पुलिस बल सुरक्षा की दृष्टि से प्रशिक्षण पुलिस बल सुरक्षा के लिए साथ-साथ साथ चल रहा था। शोभायात्रा रूट पर भी नगर में सुरक्षा हेतु भारी पुलिस बल तैनात रहा। शौभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।स्वागत करने वालों में सर्व श्री विजय चौधरी प्रतिनिधि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद उरई ने अपने दरवाजे पर अपनी टीम के साथ फूलों की वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इसके अलावा सैकड़ों भक्त गणों द्वारा भव्य स्वागत कियां गया व जल पान कराया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष व विधायक सहित सैंकड़ों भाजपाईयों ने मंशा पूर्ण मन्दिर के सामने पुल पर व रामकुण्ड पार्क गेट पर हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ा गया।
फोटो परिचय- शोभायात्रा में फरसा तलवार लहराकर अपने शौर्य का प्रदर्शन करते भक्त
Post a Comment