हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने ग्रीष्म ऋतु की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल, बिजली एवं स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त रखने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि गर्मी में आमजन को किसी असुविधा का सामना न करना पड़े। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी हैंडपंपों का सर्वे कर खराब हैंडपंपों को तत्काल रिबोर कराकर चालू कराया जाए। शहरी क्षेत्रों में जलापूर्ति सुदृढ़ करने के साथ सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर स्थापित कर मरम्मत कराने के निर्देश दिए।
विद्युत व्यवस्था को लेकर अधिशासी अभियंता को जर्जर पोल, ढीले तारों का सर्वे कर तत्काल सुधार करने को कहा। स्वच्छता व्यवस्था का बेहतर प्रबंध सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। साथ ही, जनपद की सभी पुलियों व सड़कों के संरचनाओं का सर्वे कर जर्जर पुलियों एवं टूटी रेलिंग की मरम्मत के आदेश दिए। डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रगति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा।

Post a Comment