(राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। नगर के एक निजी विद्यालय सरस्वती ज्ञान मंदिर टीहर स्टैंड रामपुरा में छात्र के साथ कथित प्रताड़ना की शिकायत के बाद शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया। निनावली जागीर निवासी नरेश पुत्र विजय शंकर ने सरस्वती ज्ञान मंदिर में पढ़ने वाले छात्र जीत वरूल के साथ प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत में विद्यालय संचालक संदीप यादव एवं शिक्षक महिपाल सिंह व हकीम सिंह पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को झांसी से आई जांच टीम ने विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया।

टीम में एडी बेसिक तथा बीएसए चंद्र प्रकाश निषाद शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अभिलेखों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें कई अनियमितताएं सामने आईं। प्रथम दृष्टया अधिकारियों को यह भी पाया गया कि विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों द्वारा निर्धारित मानकों का पूर्ण रूप से पालन नहीं किया जा रहा है। हालांकि, जब जांच टीम से इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेने का प्रयास किया गया, तो अधिकारी स्पष्ट जवाब देने से बचते नजर आए और मामले पर कुछ भी कहने से परहेज किया। वहीं दूसरी ओर, विद्यालय संचालक संदीप यादव ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे फीस विवाद से जुड़ा मामला बताया। उन्होंने कहा कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में निनावली निवासी मनिंद्र महाराज द्वारा तीन बच्चों का प्रवेश कराया गया था, जिनमें कक्षा एक में दिव्यांशी व देव नारायण योगी रत्न तथा कक्षा नौ में जीत वरूल शामिल हैं। संचालक के अनुसार, पूरे सत्र के दौरान बच्चों की फीस जमा नहीं की गई और कई बार मौखिक व लिखित सूचना देने के बावजूद अभिभावकों ने कथित रूप से “ऊंची पहुंच” का हवाला देते हुए फीस देने से इनकार कर दिया। संचालक का आरोप है कि इसी फीस विवाद के चलते उनके खिलाफ झूठी शिकायत की गई है। फिलहाल, शिक्षा विभाग की जांच जारी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो परिचय- वह विद्यालय जिसकी जांच की टीम ने
फोटो परिचय- वह विद्यालय जिसकी जांच की टीम ने
Post a Comment