पेट्रोलियम पदार्थों की काला बाजारी रोकने को पैट्रोल पंपों का निरीक्षण किया पूर्ति निरीक्षक ने


जालौन। युद्ध के दौरान पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूर्ति निरीक्षक ने बंगरा मार्ग स्थित पैट्रोल पंपों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर चेक क्लीयरेंस न होने के चलते पेट्रोल उपलब्ध नहीं मिला। उन्होंने वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    पूर्ति निरीक्षक राजेश सिंह को बंगरा मार्ग पर संचालित पंपों पर पेट्रोलियम पदार्थों की बिक्री न किए जाने की सूचना मिलने पर पूर्ति निरीक्षक राजेश सिंह ने भारत पेट्रोलियम से सुशील कुमार के साथ सोमवार को बंगरा मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता एवं उसके स्टाक की जानकारी ली। इस दौरान इंडियन आयल के के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की उपलब्धता नहीं मिली। जानकारी करने पर पता चला कि होली के त्योहार के चलते चौक क्लीयरेंस नहीं हो सकी थी। जिसके चलते आपूर्ति नहीं हो सकी। बताया कि सोमवार को संभवतःचौक क्लीयरेंस होने के बाद कंपनी से पेट्रोल उपलब्ध हो जाएगा। जिसके बाद बिक्री शुरू कर दी जाएगी। निरीक्षण के दौरान पूर्ति निरीक्षक राजेश सिंह ने पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित रखे और स्टॉक बनाकर रखे। सरकार के साफ निर्देश है कि युद्ध के दौरान पेट्रोल, डीजल की कमी नहीं है। यदि इसके बाद भी कोई कृत्रिम कमी दर्शाता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने गैस एजेंसी संचालकों को भी सुचारू रूप से सिलेंडर का वितरण जारी रखने के निर्देश दिए, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी न हो।
फोटो परिचय- पेट्रोल पंप पर जानकारी लेते अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post