राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर न्यायिक अधिकारियों ने की बैठक


उरई(जालौन)। आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु जिला न्यायालय सभागार में मंगलवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जनपद न्यायाधीश विरजेन्द्र कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुई इस बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी/अपर जिला न्यायाधीश सतीश चन्द्र द्विवेदी ने की।

  बैठक में समस्त न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लोक अदालत की सफलता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती शम्भवी ने बताया कि नोडल अधिकारी श्री द्विवेदी ने निर्देशित किया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार केवल वही मामले लोक अदालत में रखे जाएंगे, जो नेशनल ज्यूडिशियल डाटा ग्रिड (एनजेडीजी) पर पंजीकृत हैं।
 उन्होंने सभी अधिकारियों से अपने न्यायालयों में लंबित ऐसे मामलों को तत्काल चिह्नित कर संबंधित पक्षकारों को नोटिस जारी करने को कहा। इस अवसर पर अपर जिला जज डॉ. अवनीश कुमार, श्रीमती पारूल पंवार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अभिषेक खरे सहित अन्य न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- बैठक लेते न्यायिक अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post