लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर का निधन


जालौन। बीमारी के चलते लोकतंत्र सेनानी का गुरूवार की सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनकर नगर में शोक की लहर दौड़ गई। 
    लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर (94) पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। बीमारी के चलते गुरूवार की सुबह करीब सात बजे उन्होंने अपने आवास पर आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर जब लोगों को मिली तो नगर में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों ने उनके घर जाकर उन्हें श्रृद्धांजलि दी। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके तीन बेटे राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार व अरविंद कुमार समेत तीन बेटियां अर्चना, ममता और माधुरी हैं। पति के निधन के बाद पत्नी श्यामाबाई (89) गुमसुम हैं और रोती हुई नजर आईं। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े बेटे राजेंद्र कुमार ने दी। अंतिम संस्कार से पूर्व उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
फोटो परिचय- फाइल फोटो लोकतंत्र सेनानी रामचरण राठौर। 

Post a Comment

Previous Post Next Post