सपा कार्यकर्ताओं ने मनाई कांशीराम जयंती, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

(कैफ रजा )
कालपी(जालौन)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय आह्वान पर सामाजिक न्याय एवं बहुजन चेतना के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम की जयंती नगर क्षेत्र में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

  नगर के मोहल्ला रामगंज स्थित पूर्व प्रधान धमना शिवबालक सिंह यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शिवबालक सिंह यादव ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन समाज के गरीब, दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने गांव-गांव और शहर-शहर घूमकर शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया तथा उन्हें राजनीतिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही सामाजिक समानता एवं न्याय स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।।इस अवसर पर बलवीर सिंह यादव, अखिलेश यादव, सिद्धार्थ सिंह, आदित्य यादव सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

फोटो परिचय-कांशीराम जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर

Post a Comment

Previous Post Next Post