(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। नगर एवं आसपास क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से पूर्ति विभाग की टीम ने बुधवार को विभिन्न एलपीजी गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर वितरण व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा एजेंसी संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारी मनोज कुमार उत्तम के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार मिश्रा एवं वरिष्ठ लिपिक सुवेद्र कुमार तिवारी की टीम ने सबसे पहले आटा स्थित ओम साई गैस एजेंसी पहुंचकर स्टॉक व वितरण की स्थिति का निरीक्षण किया। यहां उपलब्ध 388 सिलेंडरों में से 105 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका था।
इसके बाद विभागीय टीम ने कालपी गैस एजेंसी का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान एजेंसी में 488 सिलेंडर स्टॉक में पाए गए, जिनमें से 391 सिलेंडरों का विक्रय हो चुका था। एजेंसी संचालक ने अधिकारियों को अवगत कराया कि सिलेंडरों से लदी एक नई गाड़ी शीघ्र ही एजेंसी पर पहुंचने वाली है, जिससे आपूर्ति की स्थिति और बेहतर हो सकेगी।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से बातचीत कर उन्हें भरोसा दिलाया कि गैस सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जा रही है। साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए गए कि वितरण प्रक्रिया को पारदर्शी व व्यवस्थित रखा जाए, ताकि किसी भी उपभोक्ता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
फोटो परिचय- गैस एजेंसी पर वितरण व्यवस्था का निरीक्षण करती पूर्ति विभाग की टीम

Post a Comment