(राकेश प्रजापति)
जालौन। गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग के बीच लगभग एक वर्ष पूर्व बनाई गई सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है। ग्रामीण ने सड़क की मानक विहीन बनाई गई सड़क की गुणवत्ता की जांच कराकर दोषियों को दंडित करने एवं सड़क की मरम्मत कराने की मांग आईजीआरएस पोर्टल पर की है।
ग्रामीण गजेंद्र सिंह सेंगर ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करते हुए लिखा कि लगभग एक वर्ष पूर्व ही गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग के बीच सड़क का निर्माण कराया गया था। लेकिन सड़क का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं हुआ। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि इस संबंध में उन्होंने सड़क निर्माण के समय ही शिकायत की थी लेकिन उनकी शिकायत को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। जिसका नतीजा यह हुआ कि यह सडक एक वर्ष में ही उखड़ चुकी है। सड़क पर डामर की जगह धूल ही धूल नजर आ रही है। सड़क के बीच बीच में गड्ढे भी हो चुके हैं। इससे इस मार्ग से होकर निकलने में राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत होती है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सड़क की गुणवत्ता की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषियों को दंडित कर निर्माण की लागत को वसूला जाए। साथ ही सड़क को सही कराया जाए।
फोटो परिचय-एक साल में ही उखड़ी पड़ी सड़क

Post a Comment