भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा अर्चना की कायस्थ समाज ने


जालौन। रंगों के त्योहार के बाद चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में कायस्थ समाज के लोगों ने चैत्र मास की द्वितीया को अपने कुल देवता भगवान चित्रगुप्त की सामुहिक पूजा अर्चना की। जिसमें समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। 

    चित्रगुप्त समिति के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में श्यामबाबू ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि समाज अपनी 12 उपजाति के उपनामों को छोड़कर कायस्थ लिखना शुरू करें। सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि नई कार्यकारिणी से संगठन को मजबूत करने में हर व्यक्ति अपनी क्षमता व स्तर से सहयोग करें और सजातीय बंधुओं का हर संभव सहयोग करें। नारोभास्कर में भगवान श्रीचित्रगुप्त के भवन वीरेन्द्र भवन में एकत्रित होकर कायस्थों ने कुल देवता भगवान चित्रगुप्त की सामूहिक पूजा अर्चना और आरती की। युवाओं और बच्चों ने जमकर गुलाल से होली खेली और मस्तिष्क पर अबीर लगाकर व गले मिलकर शुभकामनाएं दी। चित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव, मंत्री अरविंद श्रीवास्तव, संरक्षक रमेशचंद्र श्रीवास्तव दादा के नेतृत्व में आयोजित पूजा अर्चना के बाद कायस्थों के उत्थान व कल्याण के प्रार्थना की गई। इस मौके पर दिलीप श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, सुशील श्रीवास्तव, विकास सभासद, मुकेशचंद्र, विजय निगम, शेखर, नरेंद्र कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, अजय, नरेंद्र कुमार, कुणाल, शैलेंद्र, अनिल, ऋतिक, अभिनव सक्सेना, हिमांक, अजय, शौर्य, प्रखर, पंकज आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- वीरेंद्र भवन में आयोजित कायस्थ समाज की बैठक।

Post a Comment

Previous Post Next Post