गौशालाओं में किसी प्रकार की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं - गजेंद्र प्रताप सिंह


-खंड विकास अधिकारी ने सचिवों को दिए विशेष निर्देश
 राकेश कुमार
रामपुरा (जालौन)।  विकास खंड रामपुरा में खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी ग्राम सचिवों और संबंधित कर्मचारियों को विभिन्न योजनाओं एवं व्यवस्थाओं को लेकर स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फॉर्मर रजिस्ट्री का विशेष अभियान चलाकर वित्तीय वर्ष के अंत तक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण कराया जाए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

 खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए सभी गौशालाओं में हरे चारे, चोखर  पेयजल एवं जरूरत मंद आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौवंशों की देखभाल में किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए और नियमित निरीक्षण  किया जाए। इसके अलावा मनरेगा योजना के अंतर्गत चल रहे कार्यों को शीघ्र समेटने तथा आगामी “बीबी जी रामजी योजना” की तैयारियों में जुटने को कहा गया। उन्होंने विशेष रूप से बर्क कंपटीशन के आधार पर कार्यों को गति देने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए खंड विकास अधिकारी ने सभी ग्रामों में खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत  को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल व्यवस्था सुचारू रहनी चाहिए, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। खंड विकास अधिकारी गजेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी स्तर पर हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता और समयबद्धता के साथ करें, अन्यथा  कार्रवाई की जाएगी।
फोटो परिचय- गौशालाओं ब्यवसथाओं को लेकर निर्देश देते बीडीओ 

Post a Comment

Previous Post Next Post