हिमांशु खरकिया
उरई(जालौन)। जालौन-औरैया मार्ग पर ग्राम हदरुख के समीप क्षेत्रवासियों को एक बड़ी राहत मिली है। अब उन्हें ईंधन के लिए दूर-दराज नहीं भटकना पड़ेगा। यहाँ एक और नए पेट्रोल पंप का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर डॉ. अनुरागी ने कहा कि पेट्रोल कंपनियों ने आम उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनकी दहलीज पर ईंधन सेवाएँ उपलब्ध कराने का सराहनीय कार्य किया है। उन्होंने कहा, “पहले लोगों को डीजल-पेट्रोल के लिए मीलों दूर जाना पड़ता था, लेकिन अब यह पेट्रोल पंप उनकी इस परेशानी को दूर करेगा।”
जिला पंचायत अध्यक्ष ने पेट्रोल पंप संचालक डॉ. अवधेश सिंह को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए विश्वास जताया कि वे उपभोक्ताओं के हितों को सर्वाेपरि रखते हुए उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम की शुरुआत पेट्रोल पंप संचालक डॉ. अवधेश सिंह द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष का भव्य स्वागत करने के साथ हुई। इस मौके पर पेट्रोल पंप संचालक श्याम सिंह दोहरे, अखिलेश कुमार दोहरे, शिवनारायण बाबूजी, शिव सिंह (नेता) सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- हदरुख में नए पेट्रोल पंप काफीता काटते डा. अनुरागी

Post a Comment