डीएम ने दिये गौवंश संरक्षण एवं व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के दिए निर्देश’


उरई(जालौन)। जनपद में निराश्रित एवं संरक्षित गौवंश की समुचित देखभाल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने आज चमारी स्थित गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने गौवंश के लिए उपलब्ध चारा, भूसा, हरा चारा, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई तथा चिकित्सा सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

 उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौशाला में स्वच्छता, पोषण एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे गौवंश को किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौशाला गौसंरक्षण शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गर्मी के दृष्टिगत छायादार स्थान, पर्याप्त जल उपलब्धता एवं नियमित फॉगिंग/सैनिटाइजेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से गौवंश की संख्या, टीकाकरण की स्थिति तथा उपलब्ध संसाधनों की जानकारी प्राप्त की और आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
फोटो परिचय- चमारी गौशाला का निरीक्षण करते जिलाधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post