प्रतियोगिता भाषा संबंधी कौशलों के विकास पर विशेष फोकस


उरई(जालौन)। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐदलपुर (संकुल कुसमरा) में न्याय पंचायत स्तरीय स्पेल बी व श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें संकुल के विभिन्न विद्यालयों से करीब 48 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन संकुल कुसमरा प्रभारी व कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आलोक खरे के निर्देशन में कराया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्रारंभिक स्तर पर भाषा संबंधी कौशलों के विकास पर विशेष जोर दिया गया है। इसी उद्देश्य से विद्यार्थियों में लेखन कौशल और भाषा दक्षता बढ़ाने के लिए हिंदी में श्रुतलेख तथा अंग्रेजी में स्पेल बी (कंप्लीट द स्पेलिंग) प्रतियोगिता आयोजित की गई। परीक्षा प्रभारी मानवेंद्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता पूरी तरह निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से संपन्न कराई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एआरपी बलवान पाल ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करती हैं। प्रतियोगिता में कक्षा तीन से इशांत (प्रा.वि. देहगुवां), कक्षा चार से युग उपाध्याय (प्रा.वि. देहगुवां), कक्षा पांच से दक्ष (प्रा.वि. देहगुवां), कक्षा छह से देवांश चौधरी (कंपोजिट विद्यालय ऐदलपुर), कक्षा सात से वेदिका (कंपोजिट विद्यालय ऐदलपुर) तथा कक्षा आठ से खुशी (उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सहयोग करने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार जताया।
फोटो परिचय- प्रतियोगिता में विजेता बच्चियों को पुरस्कृत करते परीक्षा प्रभारी

Post a Comment

Previous Post Next Post