-ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ आयोजित’
(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। नगर के हाटा स्थित सद्भाव मण्डपम में दिन गुरुबार को शैक्षिक उन्नयन को लेकर प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम प्रधानों की ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने तथा बच्चों की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन उपस्थित रहे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेन्द्र निरंजन मौजूद रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत ने की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक मूलचन्द्र ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव होती है इसलिए शिक्षकों और ग्राम प्रधानों को मिलकर विद्यालयों के विकास और विद्यार्थियों की प्रगति के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही शिक्षा संबंधी योजनाओं का लाभ हर छात्र तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है
कार्यक्रम में पूर्व एआरपी मनीष निरंजन देवेंद्र यादव तथा प्रधान संगठन अध्यक्ष रवि विरगुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सतेंद्र शीलू भी मंचासीन रहे उन्होंने विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा स्वच्छ और बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाने पर जोर दिया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जितेंद्र गुप्ता रंजन गोस्वामी शैलेन्द्र मिश्रा हरपाल यादव दीप्ति गुर्जर निधि गुप्ता अभिलाषा साधना निरंजन उपेन्द्र भास्कर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। वहीं ग्राम प्रधानों में कमलेश कुशवाहा अमीटा रामकुमार मंगरा राजेन्द्र सिंह दिरावटी शिवराम कैथी और जितेंद्र ताहरपुरा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- उन्मुखीकरण कार्यक्रम में विधायक व पालिकाध्यक्ष

Post a Comment