(विवेक मिश्रा)
जालौन। नगर के वार्ड 23 में कालिन्द्री टाकीज के सामने मुख्य मार्ग की पुलिया आधे महीने से ज्यादा समय से क्षतिग्रस्त है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के राहगीरों को परेशानी हो रही है। इसके बाद भी नगर पालिका परिषद ने क्षतिग्रस्त पुलिया की मरम्मत नहीं करायी है। मोहल्ला नारोभास्कर वार्ड 23 में कालिन्द्री टाकीज के सामने बनी पुलिया क्षतिग्रस्त है। बंद पड़ी टाकीज परिसर में वृद्धाश्रम संचालित हो रहा है। ऐसे में यहां से वृद्धावस्था से जूझ रहे लोगों का आनाजाना लगा रहता है। इसके साथ आगे ही सरकारी स्कूल व उत्सव गृह होने के कारण लोगों का आना जाना लगा रहता है। वार्ड के मुख्य मार्ग की पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण रात के अंधेरे में साइकिल व बाइक सवार लोगों को निकलने में परेशानी हो रही है ।लगभग आधा माह से ज्यादा समय से पुलिया क्षतिग्रस्त है जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार शिकायत के बाद भी अनजान बने हुए हैं। जिससे लोगों में नाराजगी भी दिख रही है।
फोटो परिचय- क्षतिग्रस्त पुलिया
फोटो परिचय- क्षतिग्रस्त पुलिया
Post a Comment