ग़ज़ल सोए अरमान के वीडियो की हुई भव्य लॉन्चिंग

(हिमांशु खरकिया) 
उरई(जालौन)। सर्वाेदय इंटर कॉलेज के सभागार में प्रिया दिव्यम द्वारा लिखी गजल सोए अरमान की भव्य लॉन्चिंग की गई।
मुख्य अतिथि विजय चौधरी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष,सर्वाेदय इंटर कॉलेज की अध्यक्ष बिटोली पटेल एवं प्रबंधक भगवान सिंह निरंजन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।इसके बाद सभी कलाकारों का परिचय कराया गया, गजल के बोल प्रिया श्रीवास्तव दिव्यम ने लिखे एवं संगीतबद्ध सौरभ निरंजन ने किया।

गाने की मुख्य भूमिका में यशराज एवं दिलासा राजपूत रहे, गाने को स्वर सौरभ निरंजन और रिमझिम दूरबार ने दिए। वीडियो का डायरेक्शन सौरभ निरंजन ने किया। मुख्य अतिथि विजय चौधरी ने बटन दबाकर  सैकड़ो लोगों के बीच गाने को लांच किया,यह गाना 3 मिनट का है और इसे यूट्यूब पर देखा जा सकता है। 

विजय चौधरी ने कहा कि इसके पहले भी डायरेक्टर सौरभ निरंजन के द्वारा कई फिल्मों का निर्माण किया गया है जिसमें रज्जो, रज्जो 2,शिक्षा की किरण, दुल्हनी दहेज है, द लास्ट ड्रॉप, सुई धागा आदि शामिल है और उनकी यह प्रयास सराहनीय है जो जनपद जालौन को पूरे देश में एक पहचान दिला रहे हैं। उनका जहां भी सहयोग होगा वह करने के लिए तैयार है सभी ने गाने की सराहना की,सौरभ निरंजन ने बताया कि जल्द ही रज्जो 3 की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।अंत में सभी कलाकारों को मोमेंटो  देकर के सम्मानित किया गया।
फोटो परिचय- ग़ज़ल सोए अरमान के वीडियो की लॉन्चिंग करते विजय चौधरी

Post a Comment

Previous Post Next Post