जालौन। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा की उपस्थिति में स्थानीय मिलन गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह मनाया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाया और होली की शुभकामनाएं दी।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा रविवार को नगर में स्थित मिलन गेस्ट हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने मौजूद लोगों को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार सभी प्यार और सद्भाव से मनाएं। कोई ऐसा कार्य न किया जाए जिससे त्योहार का मजा किरकिरा हो जाए। त्योहार होते ही इसलिए हैं कि एक दूसरे का साथ दें और सुख दुख मिलकर बांटें। उन्होंने इस दौरान मौजूद सभी लोगों को होली की शुभकामनाएं दी और उन्हें गुलाल का तिलक लगाया। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल ने भी सभी को होली की शुभकामनाएं देकर शांतिपूर्ण ढंग से होली का पर्व मानने की अपील की। इस मौके पर डॉ. नितिन मित्तल, पवन तोमर, रामू गुप्ता आदि मौजूद रहे।
फोटो परिचय- होली मिलन समारोह को संबोधित करते सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा।
Post a Comment