रामनवमी के मौके पर जालौन नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली

(विवेक मिश्रा)
जालौन । भगवान श्रीराम के प्रकट दिवस रामनवमी के मौके पर नगर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में उमड़े रामभक्तों के सैलाब ने पूरे वातावरण को राममय कर दिया। शोभायात्रा मार्ग पर केसरिया झंडे से पटा पूरा मार्ग जय श्रीराम के नारों से गूंज रहा था। द्वारिकाधीश मंदिर से प्रारंभ हुआ जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आयोजन स्थन पर आकर समाप्त हुआ। 
   मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार को विभिन्न हिंदू संगठनों ने मिलकर भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान, भारत आदि सहित भारत माता की झांकियां सजाकर नगर के विभिन्न मार्गों से होकर केसरिया व भगवा ध्वज के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से होकर शोभायात्रा निकाली गयी जुलूस का शुभारंभ द्वारिकाधीश मंदिर से हुआ। जो छोटी माता मंदिर, बंबई वाला मंदिर, से सब्जी मंडी, नाना महाराज मंदिर, झंडा चौराहा होते हुए बस स्टैंड, तहसील, कांजी हाउस होकर कोतवाली रोड होते हुए देवनगर चौराहे पर समाप्त हुआ। जुलूस में डीजे पर बज रही धुनें पर भक्तगण थिरकते हुए जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में सैंकडों की संख्या में उमड़े जनसैलाब ने जय श्रीराम का उदघोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। तो वहीं, पूरे शोभायात्रा मार्ग पर बंधी पताकाऐं व झंडा जुलूस को एक अलग ही सौंदर्य प्रदान कर रही थीं। इस दौरान पूरे जुलूस मार्ग पर लगभग दो दर्जन से अधिक स्थानों पर समाजसेवियों ने रामभक्तों को शरबत, पानी, फल, बूंदी, हलवा, कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण किया। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, जानकी माता, रामभक्त हनुमानजी, भगवान भोले शंकर की झांकियां बनाई गई थीं। जो जुलूस को भव्यता प्रदान कर रही थीं। जुलूस में जिला कार्यवाह गौतम त्रिपाठी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, रामेन्द्र सिंह सेंगर, दीपक मित्तल, राजा सिंह सेंगर, अनिल शिवहरे, भाजपा नगर अध्यक्ष अभिनय सिंह, राजावत, पूर्व नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, मनोज गुप्ता, विनय अग्रवाल, लालन ताम्रकार, भूपेंद्र सेंगर, दिलीप श्रीवास्तव, वाचस्पति मिश्रा, मानवेंद्र परिहार, अनूप दीक्षित, सत्यम याज्ञिक, प्रदुम्न द्विवेदी, रेखा वर्मा आदि मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए उपजिलाधिकारी हेमंत पटेल, सीओ शैलेंद्र कुमार बाजपेयी, कोतवाल हरीशंकर चंद, कोतवाल अजीत सिंह,  चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई शिवम सेंगर आदि पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post