सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में रामनवमी पर्व का भव्य आयोजन 27 मार्च को

रामाश्रय त्रिवेदी) 
उरई(जालौन)। सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का पर्व कल दिनांक 27 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
उपरोक्त संबंध में सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई के महन्त श्री श्री 1008 श्री सिद्ध रामदास महामण्डेश्वर जी ने बताया कि कल दिनांक 27 मार्च को दोपहर 12 बजे में भगवान श्री राम जी का जन्म होगा। इसके बाद मन्दिर परिसर से अपराह्न 3 बजे करीब भगवान श्री राम जी के जन्मोत्सव के उपरांत नगर में गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बजरंग दल, विहिप, शिवसेना के पदा धिकारियों एवं कार्यकर्ताओं  एवं भक्त गणों का समावेश रहेगा।
उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मन्दिर में भव्य झांकी व पुष्पों से भव्य सजावट की गई है। भक्त गणों की भजन,कीर्तन,मण्डली द्वारा भजन कीर्तन एवं जन्मोत्सव गीतों की धूम रहेगी। उन्होंने कहा कि उपरोक्त शोभा यात्रा मन्दिर परिसर से करीब 3 बजे निकल कर कोंच बस स्टैंड से माहिल तालाब, घंटाघर, मच्छर चौराहा (शहीद  भगत सिंह चौराहा) होती हुई अम्बेडकर चौराहे से जिला परिषद पीडब्ल्यूडी चौराहा, जेल रोड से वापस सिद्धपीठ ठड़ेश्वरी मन्दिर उरई में आकर विसर्जित हो जायेगी। बाद में भक्त गण मन्दिर परिसर में लाला हरदौल मन्दिर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित विशाल भण्डारा का प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post