आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने किया वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम

(नारायण तिवारी)
कुठौंद(जालौन)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ खण्ड कुठौन्द में वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं आद्य सर संघ चालक प्रणाम कार्यक्रम कुठौन्द महाराणा प्रताप शाखा पर हुआ।

जिसमे मुख्य वक्ता  गौतम त्रिपाठी जिला कार्यवाह ने बताया कि हिन्दू नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रकृति की नए वातावरण का अनुभव कराती है व इतिहास में हमारी धरती पर वीर योद्धाओ की वीर गाथाओ से भरा पड़ा है ।सनातन धर्म के हर त्योहार वैज्ञानिक,शोध व सामाजिक सदभाव से ओत-प्रोत है ।प्रत्येक त्योहार का मानव जीवन में विशेष महत्व है। अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण पर संघर्ष की कहानी को भी बया किया गया ।जिसमे प्रमुख रूप से प्रवीण शुक्ला (सह खण्ड कार्यवाह),श्री कान्त तिवारी खण्ड बौद्धिक प्रमुख,हरिओम  खण्ड शारीरिक प्रमुख,शैलेंद्र ,अजीत चंदेल ,डॉ॰सुरेन्द्र ,सन्दीप राजावत ,प्रवीण तोमर ,संजय ,पंकज शुक्ला विश्व हिन्दू परिषद राधेश्याम विश्व हिन्दू परिषद कुलदीप मिश्रा,अमित नीखरा,वीरेंद्र निषाद,राजीव मिश्रा,संतोष चतुर्वेदी आदि सैकड़ो स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- वर्ष प्रतिपदा उत्सव कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post