राकेश कुमार
रामपुरा (जालौन)। क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र मां जालौन देवी मंदिर में ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर के नेतृत्व में आयोजित भव्य भंडारे में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए भक्तों ने उत्साहपूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
सुबह से मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। भंडारे में शुद्ध, सात्विक एवं स्वादिष्ट भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। ब्लॉक प्रमुख अजीत सिंह सेंगर स्वयं पूरे समय मौजूद रहे, उन्होंने श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित कर सेवा भाव का उदाहरण प्रस्तुत किया।
मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया है। भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से पूरा वातावरण आध्यात्मिक बना हुआ है। आयोजकों ने बताया कि यह भंडारा दो दिनों तक चलेगा, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर सकें। सुरक्षा और व्यवस्थापन की समुचित व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस तरह के आयोजन जारी रखने का संकल्प लिया।
फोटो परिचय- भंडारा चखते श्रद्धालुजन

Post a Comment