अशोक राठौर के भाजपा जिला उपाध्यक्ष बनने पर राठौर साहू समाज में हर्ष की लहर

(हिमांशु खरकिया)
उरई (जालौन)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी जिला पदाधिकारियों की सूची में अशोक राठौर को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर राठौर साहू समाज में हर्ष एवं उत्साह का माहौल देखा गया।

 इस अवसर पर अशोक राठौर के जेल रोड स्थित आवास पर समाज के अनेक गणमान्य लोगों ने पहुंचकर उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से अरविंद राठौर कालपी उमाशंकर राठौर (दादा) गुपलापुर, रोहित राठौर पत्रकार पनयारा, जयप्रकाश राठौर, अमित राठौर, संजीव राठौर, संदीप राठौर, दीपक साहू, अजय साहू , प्रेम राठौर, मनोज पटेल, कल्याण राठौर, राज राठौर सहित अन्य समाजबंधु उपस्थित रहे।
 इस दौरान सभी ने अशोक राठौर को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही उपस्थित जनों ने भाजपा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए यह विश्वास दिलाया कि आगामी पंचायत चुनाव से लेकर विधानसभा चुनाव तक राठौर साहू समाज पूर्ण रूप से पार्टी का सहयोग करेगा।कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर समाज एवं संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प भी लिया।
फोटो परिचय- अशोक राठौर को सम्मानित करते समाज के लोग 

Post a Comment

Previous Post Next Post