(कैफ रजा )
कालपी(जालौन)। शुक्रवार को स्थानीय नगर की दर्जनों मस्जिदों में कड़ी सुरक्षा के बीच रमजान माह के अलविदा जुमे की सामूहिक नमाज रोजेदारों तथा नमाजियों द्वारा अदा की गयी। हजारों नमाजियों ने मुल्क तथा कौम की तरक्की, खुशहाली के लिये अल्लाह से दुआये मांगी।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रमजान माह के अलविदा जुमे को दृष्टिगत रखते हुये मस्जिदों में बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे तथा नमाज अदा की। मस्जिदो में रोजेदारों और नमाजियों की भीड़ पहुंची। मस्जिदों के बाहर तथा सार्वजनिक स्थानों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। रमजान मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज को अदा करने के लिए निर्धारित समय से पहले ही नमाजियों ने मस्जिदों में पहुंचना शुरू कर दिया था।
शाही जामा मस्जिद में मौलाना नजमुल हुदा की इमामत में हजारों नमाजियों ने अलविदा जुमे की नमाज अदा की। उन्होंने अपनी तकरीर में रोजा, नमाज, जकात, हज के बारे में जानकारी देते हुए नेकी के रास्ते में चलने का आह्वान किया। दरगाह खानकाह शरीफ मस्जिद में मुफ्ती मौलाना अशफाक बरकाती की इमामत में दोपहर डेढ़ बजे हजारों नमाजियों के द्वारा नमाज अदा की गई। बड़ी मस्जिद में पेश इमाम कलाम अंसारी ने नमाज अदा कराई। मुड़िया गुम्बद मस्जिद, मखदूमिया मस्जिद में इमाम मौलाना जियाउद्दीन बरकाती की इमामत में नमाज अदा की गई। तहसील मस्जिद, खजूर वाली मस्जिद, शुभान मस्जिद हरीगंज आदि के अलावा गुलौली गांव की ३ मस्जिदों में अलविदा जुमे की नमाज में नमाजियों ने अल्लाह से खुशहाली तथा अमन की दुआये मांगी। अलविदा जुमा की नमाज को लेकर मस्जिदो के आसपास सतर्कता बरती गई। जुमे को मद्देनजर रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट है, इसी को मद्देनजर रखते हुए मस्जिदों के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने मस्जिदों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा नमाजियों से मुलाकात की। जुमे की नमाज की सकुशल सम्पन्न कराने के लिये उपजिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी अवधेश कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी, एडीशनल इंस्पेक्टर अवनीश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह चौकी इंचार्ज फुलपावर चौराहा, ज़ुल्हैटी, हरीगंज आदि स्थानों में भ्रमण शील रहे। प्रभारी निरीक्षक अजय वृम्ह तिवारी के मुताबिक रमजान शरीफ, अलविदा जुमे तथा ईद के पर्व को दृष्टिगत रखते हुये पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय रहे।
फोटो परिचय- मस्जिद में नमाज अदा करते नमाजी

Post a Comment