एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग अवधि बढ़ने से उपभोक्ताओं में चिंता, एजेंसी पर लगी भीड़


कालपी(जालौन)। घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग अवधि 14 दिनों से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने के बाद नगर के उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल बन गया है। मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता और महिलाएं गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए पहुंचीं, जिससे वहां भीड़ लग गई।

  हाल ही में सरकार द्वारा एलपीजी गैस की नई दरें घोषित की गई हैं। इसके तहत उत्तर प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 860.50 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1925 रुपये निर्धारित की गई है। दरों की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद सिलेंडर बुकिंग की अवधि बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से उपभोक्ताओं की चिंताएं बढ़ गई हैं। सरकारी निर्णय की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह से ही कई उपभोक्ता और महिलाएं सिलेंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचने लगीं। हालांकि एजेंसी पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण कई लोगों को बिना सिलेंडर लिए ही वापस लौटना पड़ा, जबकि बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी के आसपास इंतजार करते नजर आए।स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडरों की कमी की आशंका के चलते कुछ लोग इसका फायदा उठाने की कोशिश में भी सक्रिय दिखाई दे रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं को और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
फोटो परिचय-गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर लेने के लिए जुटे उपभोक्ता

Post a Comment

Previous Post Next Post