--रामबाबू बरार को चुना गया जिला कार्यकारिणी का अध्यक्ष
जालौन। जिले की तहसील कोच स्थित चौधरी धर्मशाला में बरार समाज के तत्वावधान में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बेलमा धाम आश्रम के महंत श्री कल्याण दास महाराज जी ने की, जबकि विशिष्ट अतिथियों में बी . एल . शास्त्री, पी . एन . बाबूजी और लोकतंत्र सेनानी देवीदीन बरार जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
समारोह में समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि भविष्य में बरार समाज द्वारा आयोजित होने वाले हर कार्यक्रम के बैनर पर समाज के उन महान विभूतियों की तस्वीरें अनिवार्य रूप से प्रकाशित की जाएंगी, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम, लोकतंत्र की रक्षा और समाजसेवा में अपना योगदान दिया है। इस कड़ी में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गंगादीन बरार, लोकतंत्र सेनानी देवीदीन बरार तथा वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता स्वर्गीय घनाराम बरार के नाम प्रमुख रूप से शामिल किए गए।
समाज की बैठक में एक और ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 15 नवंबर 2026 को जिला अध्यक्ष पद के लिए मतदान कराने की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक जिला जालौन की कार्यकारिणी के संचालन के लिए सर्वसम्मति से रामबाबू बरार को जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष चुना गया। उन्हें पदभार ग्रहण करने पर सभी ने फूलमाला पहनाकर और रंग-गुलाल लगाकर बधाई दी।
मंच का कुशल संचालन रोहित बरार (कोच) ने किया। वहीं, मुख्य वक्ता के रूप में मिशन बुंदेलखंड सामाजिक एकता के संस्थापक पूर्व अध्यक्ष करन बरार, जनक गेंदौली, श्याम करण फौजी, अजय बरार (कोच), मुकेश बरार (सेँदनगर), बलराम महते (कोच) और अशोक बरार (छौक) सहित कई वक्ताओं ने समाज की एकता एवं विकास पर अपने विचार रखे।
कार्यक्रम की व्यवस्था मिशन बुंदेलखंड सामाजिक एकता के जिला अध्यक्ष भगवान सिंह बरार, उपाध्यक्ष आजाद बरार, रविंद्र बरार, राहुल मिलन बरार (एट) तथा राजकुमार (पिरौनिया) ने संभाली। इस अवसर पर अतुल बरार, जितेंद्र बरार, प्रदीप कुमार बरार, बलवीर सिंह बरार, लालता प्रसाद बरार, पप्पू देव बरार, सीताराम बरार, पवन बरार, महेंद्र बरार, मूगाराम, गोविंद दास (माडरी), लक्ष्मण (टोकोर), संतोष बरार, प्रयाग नारायण बाबूजी समेत सैकड़ों की संख्या में समाज के वरिष्ठजन और युवा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी और समाज की एकता का संकल्प लिया।
फोटो परिचय- बरार समाज का होली मिलन समारोह में मौजूद लोग
Post a Comment