सचिव और रोजगार सेवक द्वारा प्रधान के सहयोग से लूटी जा रही ग्राम पंचायत पड़री मुस्तकिल,जिम्मेदारों की मिलीभगत,


-ग्राम प्रधान उसके पुत्र सहित अन्य परिजनों के बने हुए है जॉब कार्ड,
-सचिव अंजिला पाल और रोजगार सेवक शिल्पी निषाद मनचाहे तरीके से कर रही भ्रष्टाचार,
-शिकायतों के बाद कार्यवाही शून्य,जांच का आश्वासन देकर टरकाया जा रहा है। 
 (सुरेश खरकिया)
उरई(जालौन)। विकासखण्ड महेवा की ग्राम पंचायत पड़री मुस्तकिल में एक बार फिर मनरेगा योजना में  भ्रष्टाचार सामने आया है। जहां पर प्रधान भी मनरेगा योजना अंतर्गत श्रमिक का कार्य करता है और उसके पुत्र,पुत्रवधु और पुत्री भी श्रमिक का कार्य करते है और लाखों रुपए का मजदूरी भुगतान भी ले चुके है। 

ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत पड़री मुस्तकिल के प्रधान शिवसिंह जिनका जॉब कार्ड संख्या 141 है। जिसमें प्रधान पुत्री सोनी को भी जोड़ा गया है। तथा पुत्र मंगल सिंह जिसका जॉब कार्ड संख्या 232 है। जिसमें प्रधान की पुत्रवधु सोनम देवी को भी जोड़ा गया है। जिसमें ये लोग निरंतर श्रमिक का कार्य कर रहे हैं और लाखों रुपए का फर्जी भुगतान भी ले चुके हैं। विगत माह भी उक्त जॉब कार्डों में फर्जी तरह से मजदूरी डाली गई है। ये अलग बात है कि ग्रामीणों को कभी कार्य करते हुए दिखे नहीं।
चूंकि इस मामले की नवंबर 2025 में भी शिकायत हो चुकी थी फिर भी सचिव अंजिला पाल और रोजगार सेवक शिल्पी निषाद ने शिकायत और शासन प्रशासन को नजरअंदाज करते हुए और अपनी जिले में मजबूत पकड़ दिखाते हुए पुनः उन्हीं जॉब कार्ड में फर्जी भुगतान दर्ज करवा दिया है। 
ब्लाक के कर्मचारियों ने दबी जबान से यह भी बताया कि उक्त दोनों कर्मचारियों के साथ एक अन्य रोजगार सेवक भी ठेकेदारी कर रहा है। जिसके पास मंगरोल न्याय पंचायत के तकनीकी सहायक का लॉगिन रहता है और वही स्टीमेट और एमबी बनाता है। इसी कारण प्रधानों को डरा धमकाकर जबरन ठेकेदारी भी करता है। इन्हीं सब कामों से करोड़ों की अवैध संपत्ति इकट्ठा करके उरई के सुशील नगर में एक आलीशान भवन का निर्माण करवाया है। और लग्जरी कार से चलता है।
ग्रामीणों का कहना है कि विगत दिनों उन्होंने शिकायत की थी। जिस पर अधिकारियों ने अपनी गर्दन बचाने के लिए उक्त ठेकेदार रोजगार सेवक को जमकर लताड़ लगाई,लेकिन भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पाई। ग्रामीणों का कहना कि अधिकारी मांस मदिरा के साथ साथ अपनी जरूरी जरूरतें पूरी करवाने के कारण कार्यवाही से बच रहे है। डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह कुशवाह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है कठोर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
फोटो परिचय -प्रधान शिवसिंह के जॉब कार्ड का स्क्रीन शॉट

Post a Comment

Previous Post Next Post