अदावों एहतराम के साथ मनाया गया ईद उल फितर का पर्व


-मुल्क में अमन चैन की दुआओं के लिए उठे हजारों हाथ
 कैफ रजा
’कोंच’(जालौन)। मुस्लिम धर्म का पवित्र पर्व ईद उल फितर नगर में बड़े ही अदावों एहराम के साथ मनाया गया सुबह 8ः30 बजे ईद उल फितर की नमाज ईदगाह सदर शमशाद खां की देख रेख में मौलाना सगीर द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अदा कराई गई जिसमें मुस्लिम भाइयों ने मुल्क में अमन चैन की दुआओं के लिए हाथ उठाए नमाज के बाद सदर ईदगाह शमशाद खान के साथ कमेटी के लोगों में नायब सदर हाजी मोहम्मद अहमद मुन्ना सदुआ शाईद अहमद खन्ना शाईद अहमद एडवोकेट रज्जाक अहमद हाजी नासिर सेठ अकमल अंसारी नौशाद खान इकबाल हसन कंजे तारुफ हुसैन आदि ने शासन प्रशासन का शुक्रिया अदा किया और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।

ईदगाह पर हिंदू भाइयों ने भारी संख्या में पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को गले मिलकर मुबारकबाद दी ईदगाह पर हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की कमान सी ओ परमेश्वर प्रसाद व कोतवाल ब्रजेश बहादुर ने संभाली इस दौरान प्रभारी तहसीलदार एसडीएम वीरेंद्र गुप्ता ई ओ मोनिका उमराव आर आई सुनील यादव भी मौजूद रहे नमाज के दौरान ईदगाह पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा वही राजनीतिक दलों के लोगों ने अपने-अपने पंडाल लगाकर ईद की मुबारकबाद दी जिसमें सपा नेता राजा केशवेंद्र सिंह स पा जिला अध्यक्ष दीपराज सिंह गुर्जर नगर अध्यक्ष अमित यादव बसपा विधानसभा प्रभारी आशीष पांडे राजकुमार पड़रिया चौधरी रामसेवक रामकिशोर पुरोहित ललिया अनिल वेद संजय सिंघल बसपा नगर अध्यक्ष सभासद महेंद्र कुशवाहा नरसिंह बुंदेला मनोज इकड़िया आजाद उद्दीन जमीपाल सिंह पवन जरा आवेश जाटव सभासद प्रतिनिधि सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- नमाज पढ़ते अकीदतमंद

Post a Comment

Previous Post Next Post