जालौन ब्लाक के निरीक्षण में सीडीओ को आवास बाबू नदारद मिले, एक दिन का वेतन काटने के आदेश

(राकेश प्रजापति)
जालौन। विकास खंड कार्यालय जालौन के निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कुमदेंन्द्र कलाकर सिंह को आवास बाबू ड्यूटी पर नदारद मिले। इस पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित कर्मी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए।

 सीडीओ ने आवास बाबू को तत्काल कार्यालय बुलवाकर फटकार लगाई और कहा कि मार्च का महीने में लाभार्थी परेशान होकर घूम रहे हैं, लेकिन तुम पटल से गायब रहकर सरकार का वेतन ले रहे हो। इसके बाद उन्होंने आवास, शौचालयों और मिनी सचिवालयों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने जियो-टैगिंग में अवैध वसूली के आरोप भी लगाए।

बीडीओ अरुण कुमार ने कई महिलाओं और पुरुषों से पूछताछ की, जिन्होंने योजना का लाभ न मिलने की शिकायत की। ग्रामीणों ने पात्र परिवारों को लाभुक सूची में शामिल करने की मांग की, जिस पर सीडीओ ने बीडीओ को निष्पक्ष जांच कर पात्रों को शामिल करने के निर्देश दिए। इस दौरान सारंगपुर निवासी लाभार्थी जगदीश ने आवास भुगतान न मिलने की शिकायत की। सीडीओ ने आवास बाबू को दो दिन में भुगतान सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि लंबित भुगतान तत्काल किए जाएं और किसी भी पात्र को परेशान न किया जाए।
फोटो परिचय- जालौन ब्लाक का निरीक्षण करते सीडीओ केके सिंह

Post a Comment

Previous Post Next Post