जालौन। नगर के मोहल्ला दबगरान में रविवार सुबह लगभग 6 बजकर 19 मिनट पर एक कैमरा युक्त ड्रोन अचानक जमालू राईन के मकान की छत पर गिर गया। सूचना मिलते ही वहां लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की जिसमें ड्रोन कैमरा पड़ोसी के यहां आयोजित शादी में इस्तेमाल हुआ निकला।
रविवार की सुबह मोहल्ला दबगरान में जमालू राईन जागे तो सुबह लगभग छह बजकर 19 मिनट पर उन्हें घर की छत पर कोई चीज गिरने की आवाज सुनाई दी। जब वह छत पर पहुंचे तो छत पर एक कैमरा लगा हुआ ड्रोन गिरा हुआ था। इस समय इजराइल और ईरान युद्ध के बीच ड्रोन भी चर्चा में है। इसकी जानकारी जब लोगों को हुई तो वहां लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों के बीच तरह तरह की चर्चा होने लगी। गृहस्वामी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्रोन की जांच की और आसपास पता किया। जिसमें जानकारी मिली कि पड़ोस में शादी समारोह आयोजित होना था। जिसमें ड्रोन कैमरा मंगाया गया था। आसपास के युवा उसको उड़कर देख रहे थे। तकनीकी कारणों से नियंत्रण बिगड़ने पर वह मकान की छत पर आकर गिर गया।
फोटो परिचय- ड्रोन को देखते पुलिसकर्मी।
Post a Comment