रामपुरा आईटीआई कॉलेज में साइबर जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दी गई सुरक्षा की अहम जानकारी



 राकेश कुमार
रामपुरा (जालौन)। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कस्बा रामपुरा स्थित आईटीआई कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपनिरीक्षक जगदीश दुबे ने छात्र-छात्राओं व अध्यापकों को एकत्रित कर साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान कांस्टेबल रजनीश कुमार भी मौजूद रहे। उपनिरीक्षक जगदीश दुबे ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं, जिनमें फाइनेंशियल व डिजिटल ठगी, डिजिटल अरेस्ट, डीपफेक टेक्नोलॉजी के माध्यम से धोखाधड़ी, बैंक केवाईसी अपडेट के नाम पर ठगी तथा संदिग्ध ।च्ज्ञ फाइल के जरिए मोबाइल हैकिंग जैसी घटनाएं शामिल हैं। 

उन्होंने सभी को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें और अपनी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। उन्होंने छात्रों को डिजिटल अरेस्ट जैसे नए अपराधों के बारे में भी जानकारी दी, जिसमें ठग खुद को पुलिस या सरकारी अधिकारी बताकर लोगों को डराते हैं और पैसे वसूलते हैं। साथ ही डीपफेक तकनीक के दुरुपयोग से बचने के उपाय भी बताए गए। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो जाता है तो वह तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करे और आधिकारिक वेबसाइट बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर अपनी शिकायत दर्ज कराए, जिससे समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। अंत में पुलिस टीम ने सभी छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे स्वयं सतर्क रहें और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इस अवसर पर कॉलेज के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की सराहना की।
फोटो परिचय- छात्र-छात्राओं को जानकारी देते एसआई जगदीश दुबे

Post a Comment

Previous Post Next Post