स्व. ठाकुर सोमेंद्र सिंह की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित



- इंद्रा पैलेस में 5 यूनिट रक्त संग्रह, रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित
उरई(जालौन)। भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी, जालौन के तत्वावधान में स्व. ठाकुर सोमेंद्र सिंह की स्मृति में इंद्रा पैलेस, उरई में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लगभग पांच लोगों ने रक्तदान किया।
कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती शशि सोमेंद्र सिंह ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। शिविर का शुभारंभ नगर अध्यक्ष शीतल सेंगर, डॉ. दिलीप सेठ, युद्धवीर सिंह कंथरिया, डॉ. नरेश वर्मा (चेयरमैन, रेडक्रॉस सोसाइटी जालौन), सुजीत कुमार, डॉ. अंकुर शुक्ला, डॉ. अरविन्द श्रीवास्तव (प्रभारी ब्लड बैंक) सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान डॉ. ममता स्वर्णकार, मनोरमा, मनीष सक्सेना, श्रद्धा सेंगर, पूजा सेंगर, सौरभ सोहाने, ममता वर्मा, अनीता वर्मा, सुमन गोस्वामी, नवाज़ खान, संध्या महेश्वरी, अरुण कुमार त्रिपाठी, भरत लाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में डॉ. अंकुर शुक्ला, गौरव गुप्ता, कुमारेंद्र सिंह सेंगर, अनूप और सोयेश सोमेंद्र शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post