बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार ने की बूथ व सेक्टर गठन की समीक्षा

(राकेश कुमार)
रामपुरा(जालौन)। आज  विधानसभा 219 माधोगढ़/कोंच क्षेत्र विकासखंड रामपुरा  ग्राम नरौल के अंतर्गत कदमपुरा (नदियापार) में बूथ एवं सेक्टर गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की।बैठक के दौरान बूथ एवं सेक्टर गठन की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 

मुख्य अतिथि लालाराम अहिरवार ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करे। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव होता है।
इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए और संगठन विस्तार को लेकर सुझाव भी दिए। बैठक में आगामी रणनीतियों पर भी चर्चा की गई, जिससे संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी  माधोगढ़ विधान सभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशीआशीष पांडे को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। बैठक का समापन आपसी समन्वय और एकजुटता के संदेश के साथ किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन राजेश जाटव पूर्व मंडल कोऑर्डिनेटर झांसी मंडल ने किया ।उक्त मौके पर मानवेंद्र निरंजन विधानसभा प्रभारी जिला पंचायत सदस्य ज्योति राघवेंद्र पांडे  रविंद्र बौद्ध परमार भूतपूर्व प्रधान नरोल  पूर्व जिला अध्यक्ष
बसपा संजय गौतम अखिलेश दोहरे, वरिष्ठ नेता शकीरा हसन वारसी, राम अवतार बौद्ध नाथूराम बौद्ध रवि मिश्रा जिला कोषाध्यक्ष, रविंद्र गौतम दुष्यंत गौतम  गिरजा शंकर कार्यक्रम को सफल बनाना सार्थक प्रयास वर्तमान प्रधान बहराइ रमेश कुशवाहा व वर्तमान भानु प्रताप सिंह उदोतपुरा  प्रधान  को जाता है इस कार्यक्रम में नारी शक्ति सहित तीन सैकड़ा से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो परिचय- कार्यक्रम को संबोधित करते बुंदेलखंड प्रभारी लालाराम अहिरवार 

Post a Comment

Previous Post Next Post