नवनामित सभासदों के स्वागत में बंटी मिठाइयां, समर्थकों में उत्साह

(कैफ रजा)
कालपी(जालौन)। नगर पालिका परिषद कालपी में शासन द्वारा पांच सभासदों के मनोनयन के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विभिन्न स्थानों पर नवमनोनीत सभासदों के समर्थकों ने मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी और नगर के विकास की उम्मीद जताई।

घोषित सूची में भाजपा से जुड़े अनुसूचित वर्ग के जिला उपाध्यक्ष रविंद्र कोरी सहित कन्हैया मिश्रा, देवेंद्र गुप्ता, ज्योति विश्वकर्मा और मोनू कोष्टा को सभासद के रूप में मनोनीत किया गया है। मनोनयन की जानकारी मिलते ही उनके समर्थकों ने खुशी व्यक्त करते हुए जश्न मनाया।
नवमनोनीत सभासद रविंद्र कोरी ने कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ चुनौती भी है। उन्होंने नगर के सर्वांगीण विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।इस दौरान सभासदों और समर्थकों ने नगर के विभिन्न स्थानों पर मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।
फोटो परिचय- नामित सभासद का स्वागत करते समर्थक

Post a Comment

Previous Post Next Post