एस डी एम ने गैस व पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता का किया निरीक्षण’

(अरविंद दुबे)
कोंच(जालौन)। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा रसोई गैस व पेट्रोल/डीजल की उपलब्धता सुनिश्चित किये जाने के लिए निर्देश दिए गए हैं और अफ़बाह व कालाबाजारी करने बालों के बिरुद्ध सख्त कार्यवाही किये जाने की बात कही जिसके लिए जनपदों के जिलाधिकारियों को आदेशित किया गया है।

 इसी को लेकर जिलाधिकारी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी और प्रभारी निरीक्षक वृजेश बहादुर सिंह की संयुक्त टीम ने नगर में संचालित आदित्य भारत गैस सर्विस अरुण गैस सर्विस एवं दिवोलिया इंडियन गैस सर्विस की आकस्मिक जांच करते हुए वहां के स्टाफ को देखा और गोदामों पर उपस्थित गैस कनेक्शन धारकों से गैस की उपलब्धता के बारे में जानकारी ली जिस पर कनेक्शन धारकों ने बताया कि गैस बुकिंग होने पर ओ टी पी के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर आसानी से उपलब्ध हो रही है वहीं गैस संचालकों ने।बताया कि हमारे पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और बितरण की कोई समस्या नहीं है इसके बाद संयुक्त टीम ने दो पेट्रोल/डीजल टैंकों का भी आकस्मिक निरीक्षण किया जहां पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध मिला और उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य में पेट्रोल/ डीजल।उपलब्ध कराया जा रहा है वहीं संयुक्त टीम ने उपभोक्ताओं।से अपील करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है हमारे पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है वहीं टीम ने कालाबाजारी करने बाले लोगों को स्पष्ट संदेश देते हुए खान कि पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
फोटो परिचय- पेट्रोल/डीजल पंपों का निरीक्षण करती एसडीएम

Post a Comment

Previous Post Next Post