होली पर्व को लेकर हाईटेक पिचकारियों और हर्बल रंगों से सजा कोंच का बाजार


कोंच(जालौन)। नगर में होली पर्व को लेकर बाजार पूरी तरह रंगों में सराबोर नजर आ रहा है दिन रविवार  से ही मुख्य बाजारों में रंग गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानों पर ग्राहकों की खासी भीड़ उमड़ पड़ी बच्चों से लेकर युवाओं तक में होली को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है।

समय के साथ होली का स्वरूप भी हाईटेक होता जा रहा है कभी 10-20 रुपये की साधारण पिचकारी से खेलने वाले बच्चे अब इलेक्ट्रॉनिक और फैंसी पिचकारियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं इस बार बाजार में 20 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक की पिचकारियां उपलब्ध हैं इलेक्ट्रॉनिक वाटर गन बाहुबली तलवार पिचकारी हथौड़ा पिचकारी त्रिशूल पिचकारी मोदी-योगी थीम पिचकारी फरसा पिचकारी सिलेंडर गुलाल गोल्डन-सिल्वर स्प्रे और विभिन्न डिजाइन की फैंसी पिचकारियां बच्चों और युवाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
दुकानदार अमित पटवा रोनु पटवा और चौरसिया का कहना है कि नई तकनीक और आकर्षक डिजाइन के कारण हाईटेक पिचकारियों की मांग लगातार बढ़ रही है पिछले वर्षों की तुलना में इस बार बिक्री में अच्छा उछाल देखने को मिल रहा है
वहीं बदलते समय के साथ लोगों में जागरूकता भी बढ़ी है कैमिकल युक्त रंगों से दूरी बनाते हुए अब लोग हर्बल और नेचुरल गुलाल को प्राथमिकता दे रहे हैं बाजार में लगभग दर्जन भर वैरायटी के हर्बल गुलाल उपलब्ध हैं फ्लॉवर गुलाल और फ्रूट गुलाल जैसी खुशबूदार किस्में ग्राहकों को खासा आकर्षित कर रही हैं
दुकानदारों का कहना है कि हर्बल गुलाल प्राकृतिक तत्वों से तैयार किए गए हैं और त्वचा के लिए सुरक्षित हैं कीमतें भी पैकेट के अनुसार तय की गई हैं जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से खरीदारी कर सकें कुल मिलाकर होली का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और नगर का बाजार रंगों खुशबुओं और उत्साह से सराबोर है।
फोटो परिचय- होली पर खरीद दारी करते बच्चे

Post a Comment

Previous Post Next Post