माधौगढ़-रामपुरा के थाना दिवसों में अधिकारियों ने सुनी समस्यायें


माधौगढ़(जालौन)। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की मुहिम के तहत शनिवार को स्थानीय कोतवाली माधौगढ़ परिसर सहित क्षेत्र के विभिन्न थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया।

  कोतवाली माधौगढ़ में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी राकेश कुमार सोनी और क्षेत्राधिकारी अंबुज कुमार ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान कुल दो शिकायतें प्राप्त हुईं, जो राजस्व विभाग से संबंधित थीं। अधिकारियों ने संबंधित अमले को निर्देश देते हुए दोनों प्रकरणों का तत्काल निस्तारण कराया, जिससे फरियादियों ने संतोष जताया।
इसी क्रम में थाना रामपुरा में प्रभारी निरीक्षक रजत कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में एक शिकायत प्राप्त हुई, जिसे मौके पर ही हल कर दिया गया। वहीं, गोहन थाना परिसर में तहसीलदार गौरव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भी एक राजस्व संबंधी शिकायत का निस्तारण किया गया।
अधिकारियों ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के कर्मचारियों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद, नामांतरण और सीमांकन जैसी समस्याओं में लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। इस पहल से क्षेत्र में प्रशासन के प्रति लोगों का भरोसा मजबूत हुआ है।इस अवसर पर माधौगढ़ में कोतवाल विकेश बाबू, रामपुरा में उपनिरीक्षक जगदीश दुबे, जितेन्द्र कुमार, रमाशंकर, लेखपाल शशांक सोनी, संदीप सिंह राजावत, गौरव सिंह तथा गोहन में थानाध्यक्ष सतीश कुमार सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय-समस्यायें सुनते अधिकारी

Post a Comment

Previous Post Next Post