(हिमांशु खरकिया)
जालौन। वर्षों से लंबित उरई-चुर्खी मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य अब जल्द ही धरातल पर दिखने लगेगा। इस मार्ग के भूमि पूजन के साथ ही क्षेत्र की जनता को उनके वर्षों के इंतजार के बाद एक बड़ी सौगात मिल गई है। करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से इस मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा।
शुक्रवार को आयोजित इस ऐतिहासिक भूमि पूजन कार्यक्रम में कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी और सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने संयुक्त रूप से विधिवत पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपने दोनों विधायकों का तालियों की गड़गड़ाहट और गर्मजोशी के साथ जोरदार स्वागत किया। क्षेत्र में खुशी की लहर देखी गई।परियोजना के तहत सड़क निर्माण पर करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि 15 करोड़ रुपये बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को दुरुस्त करने पर खर्च होंगे। कुल 36 करोड़ रुपये की इस परियोजना से क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होने की उम्मीद है।
विधायकों ने जताया आभार, दिए कई आश्वासन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देते हुए घोषणा की कि ओता से कारे बाबा देव स्थान तक की सड़क का भी बहुत जल्द भूमि पूजन कराया जाएगा।वहीं कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने क्षेत्र की जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उरई-चुर्खी मार्ग के शेष बचे हुए हिस्से के लिए भी जल्द से जल्द सरकार से धनराशि स्वीकृत कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि शेष भाग का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।कार्यक्रम के दौरान दोनों विधायकों के बीच देखी गई आपसी समन्वय और सौहार्द ने यह उम्मीद जगा दी है कि क्षेत्र के विकास में अब चार चाँद लगने वाले हैं।
इनकी रही उपस्थिति
इस अवसर पर पीडब्ल्यूडी सीडी-3 से सहायक अभियंता अंचल वर्मा, जेई राजकुमार, जेई अतुल पाल सहित दिवाकर शास्त्री, चंद्रपाल, रूरा नरेंद्र प्रधान, श्रीकांत पाल, राजेंद्र पाल, तेजसिंह पाल, बंटे ओता, ओमप्रकाश मिश्रा सहित दर्जनों गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।
फोटो परिचय- भूमि पूजन करते विधायक गण

Post a Comment