सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयीं 16 शिकायतें मौके पर 5 का निस्तारण’


कोंच(जालौन)। दिन शनिवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिबस का आयोजन किया गया। जिसमें 16 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं से सम्बंधित प्रार्थना पत्र अधिकारियों को सौंपे जिस पर अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुना और निस्तारण के लिए संबंधित बिभाग के अधिकारियों को सौंपते हुए निर्देशित किया कि आई हुई शिकायतों का समय बद्ध एवं गुणवत्ता पूर्वक निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।

 एस डी एम ने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में सम्बंधित लोगों को मौके पर बुलाकर पारदर्शी तरीके से समस्या का निस्तारण करें जिससे दुबारा फरियादी उक्त समस्या को लेकर न आये वहीं आयी हुई शिकायतों में से मौके पर पांच शिकायतों का निस्तारण करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दास्त नही होगी और अगर मांनीटरिंग के दौरान कोई भी कमी पायी जाती है। तो सम्बंधित बिभाग के अधिकारी के बिरुद्ध सख्त कार्यबाही की जाएगी इस अवसर पर नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह पटेल नगर पालिका से अधिशाषी अधिकारी मोनिका उमराव विद्युत बिभाग से अवर अभियंता अमन पांडेय जल संस्थान से अवर अभियंता दीपक कुमार जल निगम ग्रामीण छोटे राजा कृषि बिभाग से हरीश कुमार मंडी निरीक्षक राहुल सिंचाई बिभाग से जेई सुमन कुमार लघु सिंचाई से प्रदीप कुमार वन विभाग से बन दरोगा राजेश अस्थाना राजस्व निरीक्षक लायक सिंह सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो परिचय- समस्याएं सुनती एसडीएम 

Post a Comment

Previous Post Next Post