0 फर्जी कॉल से सतर्क रहने के निर्देश दिए चिकित्साधीक्षक डा. प्रदीप कुमार राजपूत ने
रामपुरा(जालौन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा में आयोजित आशाओ के साथ बैठक के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डा. प्रदीप कुमार राजपूत ने आशा कार्यकर्ताओं को नसबंदी कार्यक्रम एवं आभा आरडी को लेकर विस्तृत जानकारी देते हुए अवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण और डिजिटल स्वास्थ्य पहचान को मजबूत करने में आशाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
डॉ. प्रदीप कुमार राजपूत ने आशाओं से अपील की कि वे पात्र दंपतियों को नसबंदी के लाभ, प्रक्रिया की सुरक्षा और सरकारी प्रोत्साहन राशि की सही जानकारी दें, ताकि लोग जागरूक होकर बिना किसी भ्रम के इस योजना से जुड़ सकें। साथ ही आभा आरडी के तहत अधिक से अधिक नागरिकों का आभा आईडी बनवाने पर जोर देते हुए बताया कि इससे भविष्य में इलाज, रेफरल और स्वास्थ्य रिकॉर्ड प्रबंधन आसान होगा। बैठक में चिकित्सा अधीक्षक प्रदीप ने फर्जी कॉल और साइबर ठगी के बढ़ते मामलों पर भी गंभीर चिंता जताते हुए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी अज्ञात या संदिग्ध कॉल पर व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक विवरण अथवा आभा आईडी से संबंधित कोई भी जानकारी ना दे यदि किसी प्रकार का संदेह हो तो तुरंत संबंधित स्वास्थ्य अधिकारी को सूचित करें। अंत में डा .प्रदीप कुमार राजपूत ने कहा कि आशा कार्यकर्ता सरकार की स्वास्थ्य योजनाओं की मजबूत कड़ी हैं। उनकी सतर्कता और सक्रिय सहभागिता से ही योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित सभी आशाओं ने निर्देशों का पालन करने और क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने आश्वासन दिया है।
फोटो परिचय- आशाओं जानकारी देते डा. प्रदीप राजपूत
फोटो परिचय- आशाओं जानकारी देते डा. प्रदीप राजपूत
Post a Comment