कालपी(जालौन)। मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र कालपी विकास खंड महेवा में ब्लॉक महेवा एवं नगर कालपी के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की बैठक खंड शिक्षा अधिकारी रंगनाथ चौधरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें विधालय की प्रबंध समिति के गठन, भूमिका तथा कर्त्तव्यों के बारे में जानकारियां देते हुए जागरूक किया गया।
नगर कालपी के जुनेदापुरा स्थित विभागीय बीआरसी कार्यालय के प्रशिक्षण सभागार में आयोजित बैठक में प्राथमिक विद्यालय,उच्च प्राथमिक विद्यालय,कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक ,सचिवविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष,उपाध्यक्ष का प्रशिक्षण कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी विकास खण्ड महेवा रंगनाथ द्वारा समस्त विद्यालय प्रबन्ध समिति के सचिव/ प्र.अ. एवं अध्यक्ष/उपाध्यक्ष को सम्बोधित करते हुये बताया गया कि विद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष की विद्यालय में
समुदाय के सहयोग हेतु भूमिका तथा कर्तव्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में सन्दर्भदाता योगेन्द्र त्रिपाठी द्वारा विद्यालय प्रबन्ध समिति के गठन के उद्देश्य, गठन की प्रक्रिया, बाल अधिकार एवं उनका सरक्षण, बाल अधिकार (कानूनी प्रावधान), आरटीई आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। सन्दर्भ दाता श्री राम द्वारा बालिका शिक्षा, आपरेशन कायाकल्प एवं प्रधान मंत्री पोषण शक्ति, राइस फोर्टीफिकेशन के बारे में बताया सन्दर्भदाता उमेश कुमार जी द्वारा विद्यालय विकास योजना, बनाने की प्रक्रिया के बारे मे बताया गया। सन्दर्भदाता शिव प्रताप द्वारा समावेशी शिक्षा, शारदा कार्यक्रम, समर्थ एवं शारदा नोडल अध्यापक की भूमिका आदि पर विस्तृत बताया। प्रशिक्षण मेंश् प्रधानाध्यापकों एवं अध्यक्षो उपाध्यक्ष द्वारा प्रतिभागिता की गई।
फोटो परिचय- प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल लोग
Post a Comment