उप परिवहन आयुक्त के डी सिंह झांसी ने सडक सुरक्षा माह में उरई में किया निरीक्षण


-- अधीनस्थ अधिकारियों के साथ 55वाहनो का चालान किया
उरई(जालौन)।सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत आज दिनाँक 13 फरवरी, 2026 को झांसी परिक्षेत्र के उप परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह गौर ने जनपद जालौन स्थान उरई का औचक पर्यवेक्षण किया और एआरटीओ प्रवर्तन सुरेश वर्मा तथा प्रवर्तन दल के साथ जनपद में बकाया वाहनों, ओवर स्पीडिंग तथा सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वाले, बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालन के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान सम्पादित कराया गया।
इस प्रवर्तन कार्यवाही में कुल 55 वाहनों का चालान किया गया जिसमें ज्यादातर चालान बिना हेलमेट, सीट बेल्ट, तथा ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध किए गए।
उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी, के डी सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति निकट है, अतः इस समय के प्रयास राजस्व लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में हैं जिसे लेकर बकाया टैक्स की वसूली पर विशेष जोर दिया जा रहा है, लेकिन साथ ही साथ सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर भी समानांतर कार्यवाही जारी रखने के निर्देश, परिवहन अधिकारियों को दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post