हर घर जल योजना ने गांधी नगर वासियों की बढ़ाई परेशानी, सड़कों की हालत बदतर


कोंच(जालौन)। नगर में हर घर जल योजना के तहत चल रहे पाइपलाइन बिछाने के कार्य ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है योजना के अंतर्गत हो रही खुदाई से नगर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है वार्ड नंबर 1 गांधी नगर के सभासद ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी को कुछ दिन पहले पत्र देकर कार्यदायी संस्था की लापरवाही की शिकायत की थी।

सभासद ने शिकायत पत्र में बताया था कि करोड़ों रुपये की लागत से हाल ही में बनाई गई। सड़कों को कार्यदायी संस्था द्वारा जेसीबी मशीन से खोदकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वहीं दिन गुरुवार सुबह करीब 10 बजे स्थानीय माता प्रसाद उदय सिंह ठाकुरदास राधेश्याम पवन आदि लोगों ने बताया कि गांधी नगर में लगभग 700 मीटर लंबी सड़क उखड़ चुकी है। जिससे आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है आए दिन दोपहिया वाहन फिसलने और दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सभासद के अनुसार करीब 115 करोड़ की लागत से हर घर जल योजना संचालित की जा रही है। लेकिन लापरवाही का आलम यह है। कि दो से तीन माह पहले बनी नई सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि संस्था चाहती तो अंडरग्राउंड मशीनों या मजदूरों के माध्यम से सड़कों के किनारे खुदाई कर पाइपलाइन डाल सकती थी लेकिन इसके बजाय पूरे मार्ग को भारी मशीनों से तोड़ दिया गया।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि कुछ सड़कों का भुगतान और निरीक्षण अभी तक नहीं हुआ है। इसके बावजूद उन्हें खोद दिया गया वहीं जहां पहले से तीन पाइपलाइनें मौजूद हैं वहां चौथी लाइन डाली जा रही है जबकि जरूरतमंद क्षेत्रों की अनदेखी की जा रही है। सभासद ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यदायी संस्था के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर मोहल्लेवासी माता प्रसाद उदय सिंह पवन कुमार विक्रम ठाकुर दास कुशवाहा राधेश्याम मंगल सिंह करन सिंह श्लोक गोविंद सहित लोग मौजूद रहे।
फोटो परिचय- हर घर जल योजना के चलते खराब सड़क को दिखाते लोग 

Post a Comment

Previous Post Next Post