लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय के स्वयंसेवको ने लगाया नशा मुक्ति अभियान शिविर


उरई(जालौन)। लक्ष्मीचरण हुब्बलाल महाविद्यालय करसान उरई में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर चतुर्थ दिवस नशा मुक्ति अभियान के रूप में मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक इजी० प्रभाकर अवस्थी तथा डॉ० भास्कर अवस्थी ने किया। डॉ० भास्कर अवस्थी जी ने स्वयंसेवकों को बताया कि नशीले पदार्थों का सेवन गम्भीर समाजिक एवं शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है। मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले खतरों तथा बीमारियों के बारे में बताते हुये स्वयंसेवकों को जागरूक किया। कार्यक्रम संचालक निखिल गुप्ता ने स्वयंसेवकों को प्रतिज्ञा दिलाते हुये कहा कि अपने देश को नशा मुक्त बनाने के लिये हर नागरिक को हर संभव प्रयास करना चाहिए।

   कार्यक्रम अधिकारी डॉ० बी० बी० लाल तथा श्रीमती ज्योति दीक्षित ने स्वयंसेवकों को तम्बाकू गुटखा तथा मद्यपान से सामाजिक कुरीतियों उत्पन्न होती है जिनसे ग्रामीणों को इन सभी पदार्थों से दूर रहना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० नरेन्द्र शर्मा ने स्वयंसेवकों को बताया कि नशा न केवल मानसिक संतुलन को विकृत करता है अपितु अपराध और हिंसा को बढावा देता है। नशा मुक्ति अभियान का उद्देश्य नशीले पदार्थों एवं दवाओं की लत खत्म करना तथा सामाजिक उद्दभाव बहाल करना है।
कार्यक्रम में आशीष दुवे, संजय सिंह, राजेश पाण्डेय, कुलदीप, चकपाणि, अजय प्रताप, सत्यनारायण, सुरेन्द्र निगम तथा स्वयंसेवकों में अकांक्षा, अंशू, रिया, शिवानी, दीक्षा, राखी, कल्पना, निशि, महक, सौम्या, करिश्मा, काजल, हिमानी, आयुष, जयप्रकाश, राजदीप, प्रवीण, अंकित, आदर्श, हेमन्त, दीपक, मोहित, मयंक आदि उपस्थित रहे।
फोटो परिचय-जागरूकता रैली निकालते स्वयंसेवक

Post a Comment

Previous Post Next Post