अधिवक्ता बार संघ चुनाव 27 फरवरी को, मतदान को लेकर तैयारियां पूर्ण



जालौन के उरई मुख्यालय स्थित जिला न्यायालय परिसर में अधिवक्ता बार संघ चुनाव-2026 को लेकर तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। शुक्रवार 27 फरवरी को अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों के प्रत्याशी लगातार जनसंपर्क कर अधिवक्ताओं से समर्थन मांग रहे हैं। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विशंभर दयाल जाटव ने अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि मजबूत बार संघ के लिए सभी का मतदान आवश्यक है।
निर्वाचन समिति के अनुसार मतदान सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कराया जाएगा। मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के तुरंत बाद मतगणना शुरू की जाएगी तथा परिणाम घोषित किए जाएंगे।बार संघ चुनाव को लेकर न्यायालय परिसर में चुनावी माहौल बना हुआ है और अधिवक्ताओं के बीच उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रशासन एवं चुनाव समिति द्वारा शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।।

Post a Comment

Previous Post Next Post