- व्यापार मंडल की बैठक में निर्णय, होटल जागृति इन में होगा आयोजन
उरई (जालौन)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद जालौन की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषद स्थित पूजा फर्नीचर पर जिलाध्यक्ष एवं बुंदेलखंड प्रभारी संतोष गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के पदाधिकारियों व व्यापारियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए आगामी 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मान समारोह एवं होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया।
निर्णय के अनुसार यह कार्यक्रम कालपी रोड स्थित होटल जागृति इन में आयोजित होगा, जहां जनपद की प्रेरणादायी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जिला महिला कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी, जिससे संगठन में महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व को और सशक्त किया जा सके।
बैठक में संगठन से जुड़े युवाओं को भी जिम्मेदारी सौंपी गई तथा आधा दर्जन से अधिक युवा इन्फ्लुएंसर्स को संगठन से जोड़ा गया। सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपने-अपने दायित्व ग्रहण करते हुए अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में ज्ञान सिंह खंगार, बलवीर सोनी, प्रदीप द्विवेदी, संजीव सिपोलिया, डॉ. प्रज्ञा राजपूत, सुनीता राज, बलवीर जादौन, बंटू गुर्जर, सौरभ अवस्थी, राघवेंद्र सिंह, उदय करण प्रजापति, उत्तम सिंह राजावत, वंदना पांचाल, सरिता कुशवाहा, शिवदयाल हुंका, रमेश यादव, हर्ष राजपूत, धर्मेंद्र पांचाल सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Post a Comment