उरई में भाजपा के नए मंडल अध्यक्षों का भव्य स्वागत


उरई,(जालौन) । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मुख्यालय उरई पर गुरुवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश एवं क्षेत्रीय नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं जिला प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में यह घोषणा की गई कि उरई नगर प्रथम में शीतल सेगर, उरई द्वितीय में राजेंद्र शर्मा और कोच ग्रामीण में सोनू पटेल को मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर नए मंडल अध्यक्षों का उत्साहवर्धन किया और उनके नेतृत्व में संगठन के और मजबूत होने का विश्वास जताया।
अपने संबोधन में भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कहा, ष्मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। आपका योगदान पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।
    इस अवसर पर जिला महामंत्री रविंद प्रताप अग्निवेश चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा, पुष्पेंद्र सेगर, नीरज दुबे, आकाश गहाई, भगवती शरण, अनीता वर्मा सहित भाजपा कार्यकारिणी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की और संचालन वरिष्ठ नेताओं ने किया।
फोटो परिचय- नए मंडल अध्यक्षों का स्वागत

Post a Comment

Previous Post Next Post