कालपी(जालौन) । स्थानीय नगर में स्थित विख्यात सूफी दरगाह में आयोजित सालाना 156 वें उर्स के अवसर पर दो रातों में कव्वालियों की महफ़िल सजेंगी।हजरत शेख अलाउद्दीन कुरैशी उर्फ भोले सालार चिश्ती रहमतुल्ला अलैह का उर्स कालपी में 28 फरवरी तथा 1 मार्च को आयोजित होगा। सालाना उर्स मुबारक शान व शौकत के साथ आयोजित हो रहा है। जिसमें हिंदुस्तान की मशहूर कब्बाल पार्टियां शिरकत कर रही है।
दरगाह परिसर में आयोजित उर्स के समारोह हिन्दुस्तान की मशहूर कव्वाल पार्टियों में शब्बीर - सदाकत साबरी राजस्थान, कमर वारसी कानपुर तथा अनीश नवाब कव्वाल अहमदाबाद आदि शिरकत करके अपनी रचनाओं का प्रस्तुतीकरण करेंगे। उर्स कमेटी के सदस्य अजमेरी मिस्त्री ने बताया कि उर्स के अवसर पर दरगाह में चादर चढ़ाई जायेगी तथा सुबह कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन किया जाएगा। उर्स को मद्देनजर रखते हुए दरगाह परिसर में सजावट तथा रोशनी की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा भारी संख्या में अकीदतमंद उर्स में हिस्सा लेने के लिए पहुंच रहे हैं।
फोटो परिचय- दरगाह भोले सालार कालपी
फोटो परिचय- दरगाह भोले सालार कालपी
Post a Comment